Message
  • You have to be a registered user and logged in to see this resource

CB Login

CB Online

None

CB Workflows

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

उड़ान - Flight , a poem by Awadhesh Maurya PDF Print E-mail
Written by Bhupendra(भूपेन्द्र) Maurya   
Friday, 25 June 2010 13:48

मन में विचार है
आसमान खाली है
उड़ान भरना है।

विपरीत हवायें
बादल बूँदों का षडयंत्र
पंख भिगोना है।

पर! प्रयास तो करना है।
मन में विचार है आसमान खाली है उड़ान भरना है।

प्रतिपल, प्रतिक्षण जीवन से संघर्ष
सुख-दु:ख की आँख मिचौली
उद्घोष/एलान तपस्वी का
विजय रात है आज
जश्न मनाना है।
कोमलता का संदेश
कठोरता से प्रयास करो
धरती के आँगन में
रोशनी बिछानी है।

तुम और चलो
गतिमान रहो
तुम्हें दूर जाना है

मन में विचार है
आसमान खाली है
उड़ान भरना है।

अवधेश मौर्य "विनम्र"
awadhesh.apnelog at gmail.com


 
«StartPrev12345678910NextEnd»

Page 1 of 57