CB Login

CB Online

None

CB Workflows

किसानों को खेती के आधुनिक तरीके बताए गये PDF Print E-mail
Written by दैनिक भास्कर   
Friday, 05 March 2010 16:52

कार्यालय संवाददाता& आमला

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों की एक कार्यशाला आयोजित उन्हें बेहतर खेती के उपाय सुझाए। कार्यशाला में प्रगतिशील किसानों को भी प्रमुख रूप से आमंत्रित किया गया था। वहीं किसानों ने अपनी उन्नत खेती के तरीकों से किसानों को अवगत कराया। कृषि विस्तार अधिकारी एएस मौर्य के मुताबिक यह कार्यशाला किसान कल्याण आत्मा परियोजना के तहत आयोजित की गई थी। यहां आत्मा परियोजना के अधिकारी उमाकांत कुररिया ने किसानों को मिट्टी परीक्षण पर उन्नत किस्म की विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एएस मौर्य ने विभिन्न योजनाओं की और उद्यान अधिकारी एएस चौकीकर ने फल-फूल और सब्जियों की खेती के बारे में किसानों को बताया। अधिकारियों ने किसानों से परंपरागत खेती छोड़कर नई तकनीकी अपनाने पर जोर दिया। गोदाम प्रभारी एमएल भोयरे ने उवर्रक का उपयोग उपलब्धता और समस्या से संबंधित जानकारी किसानों को दी। गुलाब चंदेलकर ने जैविक खेती की विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला को उमेशसिंह चौहान समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में विशेष अतिथि के रूप में जुगलकिशोर पुंडे, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज मालवे , शिवपाल ठाकुर, किशन रघुवंशी, नरेंद्र सोनी, सुखदेव नारे, मुन्नो बाई , सुमरलाल, एसके पवार, जेएस सिसोदिया, यूएस माथनकर, आरडी नखले, आरके चौकीकर, एएल कौशल, विष्णु देशमुख, केके टिकारिया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Comments (0)
Only registered users can write comments!