CB Login

CB Online

None

CB Workflows

यूपी के श्रीराम मौर्य, समाजसेवा के लिए सम्मानित PDF Print E-mail
Written by Bhupendra(भूपेन्द्र) Maurya   
Friday, 05 March 2010 16:46

ग्रांड फादर्स डे पर सम्मानित

भास्कर न्यूज , पिलानी

जवाहरलाल नेहरू चिल्ड्रेन अकेडमी स्कूल में सीरी निदेशक डॉ. चंद्रशेखर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ग्रांड फादर्स डे समारोह में समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष माधवानंद सारस्वत ने की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आचार्य नित्यानंद सारस्वत के 92वें जन्मदिवस पर उनके दीर्र्घायु होने की कामना की गई। समारोह में मथुरा के हरिबाबू कौशिक, मुंबई की सपना लांबा, महाराजगंज की रमाकांती त्रिपाठी, कोलकाता की रीटा पांडा, दिल्ली के जयपाल शर्मा, यूपी के जयशंकर यादव, बिहार की माधुरी गुप्ता, यूपी के श्रीराम मौर्य, आसाम के प्रफुल्ल गौरव व यूपी के रुपेश मिश्रा को समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। प्रियंका सारस्वत ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। संचालन प्रधानाचार्या उषा सारस्वत ने किया।

Comments (0)
Only registered users can write comments!
Last Updated on Friday, 05 March 2010 16:48