|
सम्राट अशोक अकादमी ने मनाया होली मिलन |
|
|
|
|
Written by दैनिक भास्कर
|
|
Friday, 05 March 2010 16:42 |
|
भिलाई,शुक्रवार् मार्च ५
सम्राट अशोक अकादमी छत्तीसगढ़ ने कैंप-१ शास्त्री नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
वहीं इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों ने सभीसे संगठित होकर कार्य करने की बात भी कही। इस दौरान १३ मार्च को सम्राट अशोक की मूर्ति अनावरण की तैयारी के संबंध में चर्चा हुई। समारोह की अध्यक्षता अकादमी के अध्यक्ष गुरुप्रसाद मौर्य ने की। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे पर अबीर गुलाल का तिलक लगाया।
कार्यक्रम में लालचंद मौर्य, अनिल कुशवाहा, अजय कुमार, रामकृपाल, लालबहादुर, सुधीर कुशवाहा, हरेंद्रर कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, सतेंद्र, अमरजीत, सुनील कुशवाहा, हरिकेश सिंह, ज्वाला सिंह, जर्नादन, वैद्यनाथ, रामसूरत, विनोद कुशवाहा, शिवप्रसाद, अमित सिंह, अशोक वैद्य, रामनाथ कुशवाहा, राजेंद्र अपाले, रामदेव मौर्य आदि उपस्थित थे।
|
|
Last Updated on Friday, 05 March 2010 16:48 |