CB Login

CB Online

None

CB Workflows

शिक्षा जीवन का मूल आधार - ज्ञानचंद मौर्य PDF Print E-mail
Written by Bhupendra(भूपेन्द्र) Maurya   
Monday, 01 March 2010 17:23

बानसूर. शिक्षा विभाग जयपुर के उप निदेशक ज्ञानचंद मौर्य ने कहा कि शिक्षा जीवन का मूल आधार है। जिसके पास शिक्षा है उसे हर जगह सफलता मिलेगी। मौर्य शनिवार को सरस्वती मॉडर्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव व कक्षा 12 के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभिभावक लड़का-लड़की में बिना भेदभाव किए उन्हें उच्च शिक्षा दिलाएं। बच्चों में अच्छे संस्कार डालें ताकि समाज व देश का विकास हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लक्ष्मणगढ़-राजगढ़ विधायक सूरजभान धानका ने कहा कि शिक्षा के बिना आर्थिक व सामाजिक विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक शशिकांत बोहरा, प्रधानाचार्य धर्मपालंिसह, लक्ष्मण प्रसाद बोहरा, गिरधारी, पीयूष पुरोहित, जिला पार्षद अनोखीदेवी, देशराज चौहान, प्रधानाचार्य पांचूराम सैनी रामावतार, आदि उपस्थित थे।

खेड़ली: जवाहर उमावि बसेठ में बारहवीं कक्षा का विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयराम पायलेट थे। जबकि अध्यक्षता मुकेश चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि क्रय-विक्रय के चेयरमैन अरविन्द अवस्थी, योगेन्द्र सिंह, रोहिताश्व सिंह, सरपंच बसेठ सोन्याराम मीणा, अशोक थे।

Comments (0)
Only registered users can write comments!